फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   healh department attested to 155 possitive

स्वास्थ्य विभाग 155 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का करा रहा सत्यापन

Sun, 30 Aug 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
healh department attested to 155 possitive
स्वास्थ्य विभाग 155 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का करा रहा सत्यापन
विज्ञापन

आंकड़ों के खेल में खुद ही उलझ गया स्वास्थ्य विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना(कुशीनगर )। कुशीनगर का स्वास्थ्य महकमा कोरोना की जांच में हो रहे आंकड़ों के खेल में खुद ही उलझ गया है। ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज नाम और वास्तविक संख्या में अंतर होने पर अब इसका सत्यापन कराया जा रहा है। आंकड़ों के इस खेल का ठीकरा कई बार जांच कराने वालों पर फूटेगा। जिले में 06 मई को पहला कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया था, तबसे लेकर 30 अगस्त तक यह संख्या बढ़कर 3001 हो गई है। इसमें से 2176 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 25 की मौत हो गई है।
आंकड़ों की बात करें तो एक्टिव कोरोना केस की संख्या 800 होनी चाहिए लेकिन स्वास्थ्य विभाग केवल 645 बता रहा है। शेष 155 के बारे में किसी को नहीं पता। दरअसल यह सब कुछ हुआ आंकड़ेबाजी के चक्कर में। विभागीय जानकारों की मानें तो पोर्टल पर दर्ज तमाम नाम ऐसे हैं जिन्होंने आरटीपीसीआर, ट्रू नॉट और एंटीजन तीनों से जांच कराई। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर सूची में ये नाम तीन बार शामिल हो गए। अब जब ये स्वस्थ होंगे तो कोरोना मुक्त होने वाले भी तीन लोग होंगे। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इन आंकड़ों को लेकर खुशफहमी में थे लेकिन स्वास्थ्य निदेशालय ने जब सभी एक्टिव केस का विवरण मांगा तो अचानक से यह बढ़ी हुई संख्या कम करने की कवायद शुरू हो गई है। शुरुआती छनबीन में ही 155 नाम ऐसे मिले हैं जिनका एक्टिव केस की सूची में एक से अधिक बार उल्लेख है। इसमें कुछ नाम ऐसे भी हैं जिनका आधार नंबर या मोबाइल नंबर ही गलत है।
विज्ञापन

अब हर पॉजिटिव केस का होगा सत्यापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि यह संज्ञान में आया है कि एक ही व्यक्ति की अलग- अलग बार जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पोर्टल पर कई बार नाम दर्ज हो रहा है जिससे संख्या में अंतर आ रहा है। सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर एक्टिव सूची को दुरुस्त किया जाएगा। पॉजिटिव केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग मरीज को होम आइसोलेशन या कोविड अस्पताल भेजता है। अब इनका हर दिन सत्यापन कराया जाएगा जिससे की वास्तविक मरीजों की संख्या का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed