{"_id":"602eaf4a8ebc3ee8fe118370","slug":"head-constable-killed-by-tractor-trolley-grip-kushinagar-news-gkp385279015","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से हेड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत हुए कांस्टेबल की अर्थी को कांधा देते एसपी विनोद कुमार सिंह और अन्य पुलिस अफ
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से हेड कांस्टेबल की मौत
पडरौना/जटहां बाजार (कुशीनगर)। जनपद मुख्यालय स्थित कोविड अस्पताल से रात्रि ड्यूटी कर बृहस्पतिवार की सुबह बांसी पुलिस चौकी पर लौट रहे एक हेड कांस्टेबल की गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। मऊ जिले के रहने वाले हेड कांस्टेबल शंभूनाथ राय अब आजमगढ़ में घर बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल शंभूनाथ राय (50) की ड्यूटी जिला मुख्यालय स्थित कोविड अस्पताल में लगी थी। रात्रि ड्यूटी के बाद वह सुबह बांसी पुलिस चौकी पर लौट रहे थे। करीब साढ़े छह बजे गंभीरिया गांव के सामने पहुंचे ही थे कि गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बिहार की तरफ भाग गया। सूचना पर कोतवाल अनुज सिंह पहुंचे और चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित बिहार से पकड़कर कोतवाली भिजवा दिया। हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ सदर संदीप वर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल शंभूनाथ राय मूलत: मऊ जिले के निवासी थे, लेकिन आजमगढ़ में घर बनवाकर परिवार के साथ रहने लगे थे। वह रात में जिला मुख्यालय स्थित कोविड अस्पताल से ड्यूटी कर लौट रहे थे। ट्रैक्टर चालक के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।