{"_id":"66d3a1c7eecd67b066071464","slug":"hata-team-became-winner-in-boys-category-and-padrauna-team-became-winner-in-girls-category-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122455-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बालक वर्ग में हाटा और बालिका वर्ग में पडरौना की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बालक वर्ग में हाटा और बालिका वर्ग में पडरौना की टीम बनी विजेता
Sun, 01 Sep 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में हाटा तहसील और बालिका वर्ग में पडरौना तहसील की टीम विजेता घोषित हुई। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल, डीआईओएस रवींद्र सिंह, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। 14 वर्षीय बालक वर्ग की प्रतियोगिता में हाटा तहसीला की टीम 11 अंक हासिल कर विजेता घोषित हुई। जबकि तीन अंक हासिल कर पडरौना की टीम उपविजेता बनी। इसी तरह 14 वर्षीय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में 28 अंक हासिल कर पडरौना तहसील की टीम विजेता और तीन अंक हासिल कर कसया तहसील की टीम उपविजेता बनी।
17 वर्षीय बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में हाटा की टीम 24 अंक हासिल कर विजेता और 17 अंक हासिल कर पडरौना की टीम उपविजेता बनी। 17 वर्षीय बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 34 अंक हासिल कर हाटा तहसील की टीम विजेता और 30 अंक हासिल कर कसया की टीम उप विजेता घोषित हुई। अंत में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक व प्रधानाचार्य शैलेंद्रदत्त शुक्ल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया गया। प्रतियोगिता का संचालन राकेश त्रिपाठी ने किया। इस प्रतियोगिता में अनिल कुमार मिश्र, नरसिंह शर्मा, हरिनारायणी, संदीप कुमार, शाहिद अनवर, दिवाकर यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इस दौरान डाॅ. गोरख राम, डाॅ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, साधुशरण पांडेय, कपिलदेव, रामाश्रय प्रसाद, विवेक शर्मा, उपेश पांडेय, कैलाश पति त्रिपाठी, अमित राव, विवेधश प्रसाद, सचिन महशिया, उमेश चन्द, सर्वेश रखे, राहुल कुशवाहा, अवधेश मिश्र, प्रदीप मित्र, हरिकेश प्रसाद, जयराम सिंह, रामनिवास आदि मौजूद रहे।