फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hata in junior category, Khadda's team winner in senior

Hata in junior category, Khadda's team winner in senior

Thu, 22 Sep 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hata in junior category, Khadda's team winner in senior
खड्डा में आयोजित जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उपस्थित सफल प्रतिभागी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
जूनियर वर्ग में हाटा, सीनियर में खड्डा की टीम विजेता
विज्ञापन

खड्डा। माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय जूनियर व सिनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में हाटा और सीनियर में खड्डा की टीम विजेता रही।
यह एक दिवसीय प्रतियोगिता खड्डा के श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई। इसमें आठ विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में सभी तहसीलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में हाटा व खड्डा की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें हाटा की टीम विजयी रही। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में खड्डा के खिलाड़ियों ने हाटा के खिलाड़ियों को नौ अंकों से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. अमरजीत पांडेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सफल दोनों टीमें बड़हलगंज में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका कमलेश कुमार, अशोक यादव, अजय जायसवाल, प्रदीप मिश्रा ने निभाई। उद्घोषक रामअवतार सरोज रहे। सफल टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल चीनी मिल के सिक्योरिटी हेड आदेश कुमार ने मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रवक्ता शेषनाथ राय, विनयकांत सिंह, रितेश पांडेय, होरीलाल पांडेय, सिकंदर गौतम, गिरिजेश मल्ल, अनिल वर्मा, व्यास यादव, सुरेंद्र सिंह, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed