{"_id":"65833e81444ae0a3840c12ec","slug":"haryana-team-reached-semi-finals-after-defeating-lucknow-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9649-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लखनऊ को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लखनऊ को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम
Thu, 21 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के राजमालती स्टेडियम में क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ।
फाजिलनगर(कुशीनगर)। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के राजमालती स्टेडियम में चल रही 17वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप-बी में खेले गए पहले लीग मैच में लखनऊ की टीम को 154 रन से हराकर हरियाणा की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। द स्पोर्ट्स मंत्रा हरियाणा और आरआईपीएल क्रूडर्स लखनऊ टीम के बीच प्रतियोगिता हुई। हरियाणा के खिलाड़ी अर्जुन को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
बुधवार को खेले गए इस मैच में हरियाणा के कप्तान दीपक खत्री ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में तीसवें ओवर की पहले गेंद पर सभी विकेट गंवाकर टीम ने 332 रन का स्कोर खड़ा किया। अर्जुन ने 45 गेंद का समाना करते हुए 13 छक्के व आठ चौके की मदद से 120 रन, दीपक खत्री ने 20 गेंद पर सात छक्के व छह चौके की मदद से 68 रन, शुभम कुमार व अंकित कुमार ने 41-41 रन का योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से गेंदवाजी करते हुए मंटू यादव ने छह ओवर डालकर पांच विकेट, शाश्वत ने दो विकेट, अभय द्विवेदी व अमित वर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में उतरी लखनऊ की टीम 21वें ओवर की चौथे गेंद पर सभी विकेट गंवाकर मात्र 178 रन ही बना सकी। लखनऊ के टीम की शुरुआत ही खराब रही। ओपनर बल्लेबाज मात्र चार रन पर ही पवेलियन लौट गए। लखनऊ की तरफ से खेल रहे अभय द्विवेदी ने पांच छक्के व सात चौकों की मदद से 72 रन, हिमांशु सिंह 38 और शाश्वत ने 29 रन के अलावा अन्य कोई खिलाड़ी अधिक समय नहीं टीक सके। टीम के चार खिलाड़ी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। हरियाणा की तरफ से गेंदवाजी करते हुए अभिषेक ने 20 रन देकर चार विकेट, किशन गुप्ता ने तीन, मंजुल, मोहित और अर्जुन ने एक-एक विकेट लिया। हरियाणा के अर्जुन को उनके शानदार पारी खेलने पर मुख्य अतिथि एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने पांच हजार रुपये नगद और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
मैच का शुभारंभ थानाध्यक्ष पटहेरवा राघवेंद्र कुमार सिंह और सुरेंद्र सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया। अंपायरिंग यूपीसीए पैनल के संतोष कुमार सिंह व सतीश पांडेय ने की। थर्ड अंपायर विजय शर्मा रहे। स्कोरिंग बीसीसीआई के स्कोरर एसपी सिंह ने की। कमेंट्री मुहम्मद आलम व गुड्डू पांडेय ने किया।
इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक रिटायर आरटीओ अजय त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, शत्रुमर्दन शाही, दिनेश सिंह, आजाद अंसारी, टीएन राय, डाॅ. केपी सिंह, डाॅ. रामानुज पांडेय, शिवशंकर तिवारी, आयुष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।