{"_id":"5a72a9a2d9a8e2a7948a7b47abf537b0","slug":"harish-rana-sp-declared-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश राणा सपा से प्रत्याशी घोषित हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश राणा सपा से प्रत्याशी घोषित हुए
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से हरीश राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
सोमवार को प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी एवं सिंचाई मंत्री सपा के प्रमुख प्रवक्ता शिवपाल यादव की ओर से इस आशय की सूची जारी की गई है। रामकोला विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती के बेटे हरीश स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद सक्रिय राजनीति में आए।
वर्ष 2006 से 2010 तक वह खड्डा ब्लॉक के प्रमुख रहे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वह रामकोला मध्य वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। रामकोला विधायक डॉ. देहाती ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन ने निष्ठा एवं पार्टी हित में किए गए कार्यों को देखते हुए उनके बेटे को जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया है।
उनके प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा के रामकोला विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष घनश्याम यादव, असलम अंसारी, भोला यादव, राजीव कुमार सिंह, सुग्रीव प्रसाद संत, काशीनरेश सिंह, हरी यादव, इकबाल अंसारी, बबलू यादव आदि लोगों ने प्रसन्नता जताई।