फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hariom tops marathon, Abhishek gets second place

Kushinagar News: मैराथन में हरिओम अव्वल, अभिषेक को दूसरा स्थान

Sun, 02 Nov 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hariom tops marathon, Abhishek gets second place
तमकुहीरोड। कुशीनगर महोत्सव के छठवें दिन पुरुष वर्ग में मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। इससे प्रतिभागियों ने तमकुहीराज से किसान पीजी कालेज सेवरही तक दौड़ लगाई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का कुशीनगर महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने तमकुहीराज स्थित रामलीला मैदान से हरी झंडी दिखा कर शुरुआत की। कुशीनगर महोत्सव के तहत छठवें दिन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता तमकुहीराज के रामलीला मैदान से शुरू होकर लगभग 6 किमी की दौड़ के बाद किसान पीजी कॉलेज सेवरही में समाप्त हुई। इसमें करीब तीन सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह मैराथन दौड़ कुशीनगर जिले के पहले आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय बाबूलाल यादव को समर्पित रहा। इस मैराथन दौड़ में हरिओम तिवारी ने प्रथम, अभिषेक कुमार ने द्वितीय और पिंटू कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिन्हे मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वहीं शीर्ष 50 में स्थान हासिल करने वाले धावकों को भी प्रमाण पत्र दिये गए। इसी क्रम में महोत्सव के अंतर्गत ही राज्यस्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ ने मऊ को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed