फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hangama for infant death

Kushinagar News: नवजात की मौत पर तीमारदारों का हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला

Sun, 30 Jul 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
hangama for infant death
डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, छानबीन में जुटी हाटा पुलिस
विज्ञापन

नगर के एक निजी अस्पताल में रात को गर्भवती का हुआ था ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। निजी अस्पताल में गर्भवती का ऑपरेशन से प्रसव हुआ, जिसके बाद नवजात की मौत हो गई। नाराज तीमारदार डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराया। महिला अभी इसी अस्पताल में भर्ती है।
रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावें गांव के रइयापार टोला की निवासी सुनील की पत्नी शीतल यादव हाटा नगर के वार्ड नंबर पांच में रिश्तेदार के घर आई थी। शुक्रवार की शाम शीतल को प्रसव पीड़ा हुई। रिश्तेदार उसे लेकर नगर के करमहां रोड के एक निजी अस्पताल पर पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टर ने जांच के बाद हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया। देर रात को आराम नहीं मिलने पर ऑपरेशन (सीजर) करने की बात संचालक ने कही। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर तीमारदार डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आक्रोश को देखते हुए पुलिस संचालक को अपने साथ कोतवाली ले गई, लेकिन कुछ देर बाद छोड़ दिया। प्रसूता शीतल का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही देर रात ऑपरेशन किया गया।

कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि सूचना पर रात को पुलिस अस्पताल में गई थी। संचालक को पूछताछ के लिए लाया गया था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दो बार सील हो चुका है अस्पताल
हाटा नगर में चलने वाला करमहा रोड पर संचालित अस्पताल दो बार सील हो चुका है। आरोप है कि इसके पूर्व भी कई घटनाएं अस्पताल में हो चुकी हैं, लेकिन सीएमओ कार्यालय के संबंधित लिपिक की साठगांठ से संचालक कार्रवाई से बच निकलता है। अस्पताल पर लगाए गए बोर्ड पर भी जिन डॉक्टरों का नाम दर्ज है, वे अस्पताल में नहीं आते हैं। जरूरत के अनुसार ऑन कॉल डॉक्टरों को बुलाया जाता है। इसकी शिकायत सीएओ कार्यालय तक कई बार पहुंची है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। इसके अलावा नगर में ऐसे कई अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed