{"_id":"64fcd216a7f333baa70830a4","slug":"half-naked-unconscious-girl-found-in-the-field-fear-of-molestation-kushinagar-news-c-7-1-gkp1014-300744-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेत में मिली अर्द्धनग्न बेसुध युवती, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेत में मिली अर्द्धनग्न बेसुध युवती, दुष्कर्म की आशंका
Sun, 10 Sep 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर : बिहार की है युवती, सेवरही के एक युवक से था प्रेम संबंध, प्रेमी व दोस्त गिरफ्तार
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र के चखनी पुल के पास गन्ने के खेत में शनिवार को बेहोशी की हालत में एक युवती के मिलने से सनसनी फैल गई। अर्द्धनग्न हाल में मिली बिहार की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, युवती ने प्यार में धोखा मिलने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, युवती के परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। मामले में पुलिस ने प्रेमी और उसके सहयोगी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि युवती सेवरही कस्बे के एक युवक से प्रेम करती थी। शादी की बात की तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद जहर खाने से बेहोश युवती को उसका प्रेमी एक दोस्त की मदद से चखनी पुल के पास फेंक गया।
विज्ञापन
इसबीच जिला अस्पताल पहुंची युवती की मां और मामा ने बताया कि गोपालगंज पुलिस ने उन्हें दुष्कर्म की बात बताई। अस्पताल में कपड़े बदले होने की वजह से अनहोनी की आशंका है। परिवारवाले खुलकर बोलने से भी कतराते रहे। हालांकि पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने दुष्कर्म से इन्कार किया है।