{"_id":"67ae3dee6076a9be140d5bb4","slug":"had-called-on-the-way-for-tea-news-of-death-came-shortly-after-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132089-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चाय के लिए रास्ते से किया था फोन कुछ ही देर बाद आई मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चाय के लिए रास्ते से किया था फोन कुछ ही देर बाद आई मौत की खबर
Fri, 14 Feb 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर/देवरिया। माघी पूर्णिमा पर सकुशल स्नान करने के बाद कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर सभी श्रद्धालु बृहस्पतिवार को पहुंचे और हाटा जाने के लिए टेंपो रिजर्व किया। वहां से जब टेंपो चली तो मंसा देवी ने घर पर फोन कर कहा कि चाय बनाओ हम घर आ रहे हैं। उधर, घर वाले चाय बनाकर मंसा देवी और रिश्तेदारों के आने का इंतजार करने लगे। काफी देर होने पर उन्होंने कॉल किया तो फोन रिसीव करने वाले ने उनकी मौत की खबर दी। यह सुनते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई और घटनास्थल के लिए परिजन दौड़ पड़े। हाटा कोतवाली के स्कूल टोला निवासी मंसा देवी अपने बेटे दिवाकर और नंदोई देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी अवधेश चौहान (48) और ननद अवधेश की पत्नी गुल्ला देवी और संपर्की लोगों के साथ माघ पूर्णिमा पर स्नान करने घर से दो दिन पूर्व प्रयागराज गए थे। स्नान करने के बाद सभी मदनपुर देवी का दर्शन करने चले गए। ट्रेन से बृहस्पतिवार को भोर में सभी कप्तानगंज पहुंचे। सुबह करीब पांच बजे टेंपो रिजर्व कर हाटा के लिए चले। टेंपो में कुल नौ लोग सवार थे।
दिवाकर ने बताया कि टेंपो चली तो घर पर मां ने फोन कर चाय बनाने के लिए बोला। चाय पीने के बाद फूफा और बुआ को पड़ौली जाना था। अभी कुशीनगर के मथौली बाजार चौराहा पर पहुंचे थे। तभी सुबह छह बजे के करीब सड़क पर गन्ना लाद कर खड़े ट्रक से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर ही अवधेश और ससुराल के तीन सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई। अवधेश की पत्नी गुल्ला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिवार की थी जिम्मेदारी : टेंपो चालक गगन के कंधे पर परिवार का भरण पोषण की जिम्मा था। चार भाईयों में गगन सबसे बड़ा था। वह माता-पिता से अलग रहता था। पत्नी संध्या दो बेटी पांच वर्षीय अंगिता और एक वर्ष की छोटी बेटी है। पूरा परिवार का खर्च टेंपो की कमाई से चलता था।
विज्ञापन
गगन की मौत से परिवार में रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया। 60 वर्षीय बूढ़े पिता सामा और मां सुभावरी के पास खेती की जमीन नाम मात्र की है। वहीं, कांता चौहान के तीन बेटों में सिर्फ बड़े बेटे का विवाह हुआ है। अभी दो बेटों का शादी होना है।