फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gulf War impact: Petrol pumps dry, queues at gas agencies

खाड़ी युद्ध का असर : पेट्रोल पंप ड्राई, गैस एजेंसियों पर कतार

Wed, 11 Mar 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gulf War impact: Petrol pumps dry, queues at gas agencies
तितला और जोल्हिनिया स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
हाटा। इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर अब स्थानीय बाजारों और आम लोगों की दैनिक जरूरतों पर पड़ने लगा है। हाटा क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की किल्लत हो गई है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रसोई गैस की मांग बढ़ने से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

हाटा क्षेत्र के तितला और जोल्हिनिया स्थित पेट्रोल पंपों पर सोमवार की रात से ही डीजल और पेट्रोल समाप्त है। सुबह से ही वाहन चालकों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई लोग पेट्रोल की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप तक चक्कर लगाते देखे गए, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ईंधन की कमी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनका रोजमर्रा का कामकाज वाहनों पर निर्भर है। किसान, व्यापारी और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को अपने काम के लिए वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही ईंधन की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
इधर रसोई गैस को लेकर भी क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। हाटा स्थित अर्चना गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सिलिंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े नजर आए। कई उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसी के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि आपूर्ति कम होने के कारण सिलेंडर मिलने में काफी देर हो रही है। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें एक सिलेंडर लेने के लिए पूरा दिन लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को भी भीड़ में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू कराई जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो सके। फिलहाल लोगों की नजरें आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होने पर टिकी हुई हैं।

तितला और जोल्हिनिया स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।

तितला और जोल्हिनिया स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed