{"_id":"68e81eca3b190bf04500c74b","slug":"gst-reforms-will-bring-prosperity-in-the-lives-of-citizens-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-146854-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जीएसटी सुधार से नागरिकों के जीवन में आएगी खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जीएसटी सुधार से नागरिकों के जीवन में आएगी खुशहाली
Fri, 10 Oct 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्वमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला। स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत जीएसटी सुधार केवल नीति परिवर्तन नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के जीवन को सरल और समृद्ध बनाने वाला एक परिवर्तनकारी आर्थिक सुधार है। यह बदलाव जीवन में आसानी, व्यापार में आसानी के विजन को साकार करता है।
यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कही। वह बृहस्पतिवार को कसया स्थित एक होटल में आयोजित घटी जीएसटी मिला उपहार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के कुशीनगर विधानसभा सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार का सबसे बड़ा लाभ लाखों परिवारों को मिली कर राहत है। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि नवीन जीएसटी सुधार भारत को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर करेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने व्यापार करों में कटौती की है। सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, एवं व्यापार मण्डल कसया के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने भी संबोधित किया।