{"_id":"58de98024f1c1be53763dac9","slug":"gram-panchayat-members-stopped-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत के सदस्यों ने रोका निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत के सदस्यों ने रोका निर्माण
kushinagar
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही।
बैकुंठपुर कोठी गांव में ग्राम पंचायत की तरफ से कराए जा रहे खड़ंजा कार्य को नौ ग्राम पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को रोक दिया। सदस्यों ने निर्माण के लिए रखी ईंटों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बीडीओ को चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार की सुबह गांव में चल रहे खड़ंजा कार्य को ग्राम पंचायत सदस्य रमेश गुप्ता, सुखल, अशोक, शम्भू, विगन, नंदलाल, निजामुद्दीन, जयकिशुन, हरकेश आदि ने पहुंचकर रोक दिया। इनका आरोप था कि निर्माण में घटिया ईंट का उपयोग किया जा रहा है। वहां गहमागहमी होने पर 100 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर बीच-बचाव कराया। इसके बाद सभी सदस्य एक-एक ईंट लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में बीडीओ सतीश सिंह का कहना है मौके पर जाकर जांच की गई। वहां कोई ईंट नहीं मिली। ग्राम प्रधान को सख्त हिदायत दी गई कि गलत तरीके से कार्य की सूचना मिली तो उसे श्रमदान घोषित कर दिया जाएगा।