फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Government scheme will reach every beneficiary: Chairman

हर लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजना : चेयरमैन

Wed, 11 Dec 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Dec 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Government scheme will reach every beneficiary: Chairman
मथौली। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से मंगलवार को कस्बा के वार्ड 11 और 12 में आप के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण किया गया।चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने के लिए नगर पंचायत की तरफ से आप के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वार्ड में वृद्धा, विकलांग, विधवा, कुष्ठ रोगी पेंशन, आवास समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इस शिविर का कस्बा के अधिक से अधिक लोग लाभ उठावें। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सरकार की तरफ से संचालित सभी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इसके बाद उन्होंने सभासद रविंद्र सैनी, सभासद प्रतिनिधि महेंद्र यादव के साथ कस्बा के लोगों की शिकायतें सुनीं। शिविर में कस्बा के कुल 75 लोगों का विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण किया। इसमें 35 महिलाओं ने विधवा, 31 लोगों ने वृद्धा और नौ दिव्यांग शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान विजय सिंह, अनिल शर्मा, त्रिलोकी जयसवाल, मोनू, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed