{"_id":"632df2d50f51de617e7a6bb5","slug":"government-is-engaged-in-increasing-the-income-of-farmers-and-reducing-air-pollution-kushinagar-news-gkp45155475","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय बढ़ाने और वायु प्रदूषण कम करने में जुटी है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय बढ़ाने और वायु प्रदूषण कम करने में जुटी है सरकार
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में कृषक गोष्ठी व प्रदर्शनी में उपस्थित सांसद विजय कुमार दूबे।
- फोटो : KUSHINAGAR
किसानों की आय बढ़ाने और वायु प्रदूषण कम करने में जुटी है सरकार
पराली प्रबंधन के लिए फसल कटाई एकल यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी और अन्य मशीनरी पर 80 फीसदी तक मिलेगी सब्सिडी
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को किसान जागरूकता कार्यक्रम के तहत कृषि गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें किसानों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ पशुपालन और फसल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
किसानों को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि किसानों को दोगुनी आय के लिए सरकार की तरफ से कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इनसीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के तहत फसलों के अवशेष प्रबंधन के लिए निर्धारित कृषि यंत्रों पर सब्सिडी की व्यवस्था की है।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि पराली प्रबंधन के तहत फसल कटाई के लिए एकल यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी और अन्य मशीनरी पर 80 फीसदी तक सब्सिडी दी जाती है। इसके बाद उन्होंने उपेंद्र मणि त्रिपाठी, उमेश कुमार, रामप्यारे, रमायन यादव, संदीप समेत 70 किसानों को तोरी का मिनी किट वितरित किया।
विज्ञापन
कृषि उप निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ लेकर अच्छी खेती कर मुनाफा कमाया जा सकता है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्या, विनय कुमार मिश्रा, डॉ. विकास, राजकुमार मौर्या, मारकंडेय शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, वाईपी भारती, ओमप्रकाश सिंह, हीरा आदि मौजूद थे।