{"_id":"677aced56fe29975b80dbc70","slug":"gorakhpur-team-reached-semi-finals-after-defeating-nepal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129700-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची गोरखपुर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची गोरखपुर की टीम
Sun, 05 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। नेहरू इंटर कॉलेज तरयासुजान के खेल परिसर में चल रहे रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को क्वार्टर फाइनल हुआ। इसमें मेडिकल कॉलेज क्लब गोरखपुर की टीम ने बहराइच क्लब नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
मेडिकल कॉलेज क्लब गोरखपुर की टीम ने पहले हाफ में ही एक के मुकाबले तीन गोल कर बहराइच क्लब नेपाल को पीछे छोड़ दिया। दूसरे हाफ में हमला करते हुए गोरखपुर की टीम ने एक और गोल कर मैच को एकतरफा अपने नाम कर लिया। गोरखपुर टीम की तरफ से दिए गए लक्ष्य को नेपाल की टीम पीछा नहीं कर सकी। इस तरह गोरखपुर की टीम मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। मुख्यअतिथि डॉ. सुनील कुमार रंजन, डॉ. विनय राय, सीपीएन पाठक, राजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। गोरखपुर व देवरिया के बीच मुकाबला होगा।
इस दौरान रेफरी उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, जफरुल्लाह सिद्दीकी मौजूद रहे।