फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gopalganj police raided...Mannu was not found.

Kushinagar News: गोपालगंज पुलिस ने दी दबिश...नहीं हाथ आया मन्नू

Sun, 21 Sep 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gopalganj police raided...Mannu was not found.
तमकुहीराज/ गुरवलिया। यूपी एसटीएफ और बिहार पुलिस के निशाने पर आया मन्नू और उसके परिजन फरार हो गए हैं।हाल ही में पिपराइच में हुए छात्र की मौत के बाद उसपर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। इधर गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमले का भी उसपर आरोप है। ऐसे में अब बिहार और यूपी की पुलिस टीम सामंजस्य बनाकर योजना और छापेमारी की कार्रवाई कर रही है लेकिन पुलिस से कहीं आगे निकला मन्नू अपने परिजनों संग फरार है। पांच से अधिक टीम उसके ठिकानों की पड़ताल कर रही है, लेकिन कहीं सुराख नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


पशु तस्करों द्वारा गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में घटित घटना में मन्नू शाह उर्फ मन्नू सेठ की संलिप्तता के बाद गोरखपुर और कुशीनगर की पुलिस टीम उसे खोज रही है। इस बीच शनिवार को गोपालगंज पुलिस ने अहिरौली दुबौली टोला तकिया में इनामी मन्नू शाह की तलाश में बड़ा अभियान चलाया। सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में गोपालपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन समेत भारी संख्या में पुरुष व महिला पुलिस बल शामिल रहे। छापेमारी के दौरान आरोपित मन्नू शाह और उसके घर के सभी सदस्य फरार मिले। पुलिस ने मौके से दो दर्जन से अधिक संदिग्ध वाहन (पिकअप, बाइक, बोलेरो आदि) बरामद कर थाने पहुंचाया है। इन वाहनों से ही पशु तस्करी में इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि मन्नू शाह पर तत्कालीन थानाध्यक्ष आलोक कुमार पर हमले का भी आरोप है और गोरखपुर पुलिस उसपर एक लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। हाल ही में यूपी एसटीएफ और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने भी गांव में दबिश दी थी लेकिन हाथ खाली लौटी थी। छापेमारी के दौरान पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। कई परिवार गांव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि जब्त वाहनों की सटीक संख्या और उपयोगिता की जांच की जा रही है। बिहार पुलिस के दबिश को यूपी सरकार के सहयोग के क्रम में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed