फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   God resides in the true heart: Pandit Damodar Das

सच्चे मन में प्रभु करते हैं वास : पं. दामोदर दास

Sun, 05 May 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 May 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
God resides in the true heart: Pandit Damodar Das
सुकरौली। शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को मंत्रोच्चार गूंजता रहा। परिक्रमा के दौरान भी श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे। यज्ञाचार्य दामोदर दास ने कहा कि उत्तम और मध्यम पुरुषों में समान भाव रखकर सुख-दुख को भी एक समझना चाहिए। सच्चे मन में ही प्रभु वास करते हैं।
विज्ञापन

यज्ञाचार्य ने कहा कि राजा का कल्याण प्रजा पालन में ही है। इससे उसे परलोक में प्रजा के पुण्य का छठा भाग मिलता है। इसके विपरीत जो राजा प्रजा की रक्षा नहीं करता, उसका सारा पुण्य प्रजा छीन लेती है और बदले में उसे प्रजा के पाप का भागी होना पड़ता है। श्रेष्ठ ब्राह्मणों की संपत्ति और पूर्व परंपरा से प्राप्त धर्म को ही अपनाना चाहिए। अच्छे मनुष्य के गुण स्वभाव प्रभु को वश में कर लेता है। इसलिए स्वच्छ आचरण करते हुए मनुष्य जब प्रभु से जो कुछ भी मांग लेता है, उसे प्रभु तुरंत दे देते हैं। उस मनुष्य को गुरु से रहित यज्ञ तथा योग का आश्रय नहीं लेना पड़ता है। प्रभु सच्चे मनुष्य के हृदय में वास करते हैं। आचार्य दीपक ओझा ने यज्ञमान के साथ हवन किया। इस दौरान दिनेश शर्मा, अंकुश जायसवाल, गुरुदयाल, विजेंद्र मद्धेशिया, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed