फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl's body found in sugarcane field, family alleges murder

Kushinagar News: गन्ने के खेत में मिला बच्ची का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 22 Sep 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found in sugarcane field, family alleges murder
तरकुलवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवा सेमरा गांव में तीन दिन पूर्व रहस्यमय तरीके से लापता हुई पांच वर्षीय मासूम का क्षत-विक्षत शव रविवार को गन्ने के खेत से बरामद हुआ। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। एसओजी समेत अन्य टीमें मौके पर पहुंच कर जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार बरवा सेमरा गांव निवासी राजू यादव की पांच वर्षीय बेटी प्रिया यादव शुक्रवार की शाम गांव के ही शिव मंदिर परिसर में अपनी दो सहेलियों सोनाली और आयुषी के साथ लुकाछिपी का खेल खेलने गई थी।
विज्ञापन

देर शाम तक बच्ची अपने घर नहीं लौटी तो मां सुनीता देवी उसको ढूंढ़ते हुए मंदिर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन बच्ची का देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार के लोगों ने बच्ची की काफी तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को अपहरण का केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। अभी पुलिस जांच कर ही रही थी कि रविवार को सुबह पुलिस ने गांव के पास एक गन्ने के खेत में मासूम का शव बरामद किया। शव को जानवरों ने नोंच कर क्षत-विक्षत कर दिया था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना को लेकर आसपास के इलाके में आक्रोश व्याप्त है। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed