{"_id":"66146b01aeb1c9370e0620e4","slug":"girl-assaulted-while-learning-scooter-case-filed-against-seven-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115189-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कूटी सीखने के दौरान युवती से मारपीट, सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कूटी सीखने के दौरान युवती से मारपीट, सात पर केस
Tue, 09 Apr 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक में अपने पति और बच्चों के साथ मायके में रह रही महिला ने बेटी के स्कूटी सीखने के दौरान कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पति-पत्नी जब बेटी को बचाने गए तो आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट की। पुलिस इस मामले में महिला की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग ग्रामसभा के कटहरी बाग निवासी रंजू ने तहरीर में बताया है कि इनका मायका पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव में है। पिता का कोई पुत्र न होने के चलते तीन बहनों में कोई न कोई माता-पिता की सेवा के लिए मायके में ही रहता है। आरोप है कि माता-पिता की सेवा के लिए ही 31 मार्च को यह अपने पति और बच्चों साथ मायके आई थी। 1 अप्रैल की शाम इनकी बेटी स्कूटी सीखते हुए मंदिर की तरफ गई थी। वहां पहले से ही घात लगाए अजय लाल श्रीवास्तव, व्यास गुप्ता समेत अन्य लोग बेटी को पकड़कर मारने-पीटने लगे।बेटी को बचाने पति के साथ दौड़ी तो आरोपी इनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट किए। पीड़ित जब जान बचाने घर में भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और महिला का बाल पकड़कर घसीट दिया। महिला ने बताया है की आरोपियों की पिटाई से उसके पति बेहोश हो गए। बच्चों के साथ सीएचसी फाजिलनगर में इलाज कराया, जहां से पति को रेफर कर दिया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी अजय लाल, व्यास गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता समेत सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।