{"_id":"65e38a91f0c543d95c079cd4","slug":"gift-of-22-annapurna-buildings-theft-of-ration-will-be-curbed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113498-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 22 अन्नपूर्णा भवनों की मिली सौगात, राशन की चोरी पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 22 अन्नपूर्णा भवनों की मिली सौगात, राशन की चोरी पर लगेगी लगाम
Sun, 03 Mar 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिले को 1.76 करोड़ से बने 22 अन्नपूर्णा भवनों की सौगात दी। इन भवनों का सीएम ने वर्चुअल लोकार्पण किया। सभी विधानसभा क्षेत्र में लाइव प्रसारण किया गया। राशन कार्डधारकों को इससे मिलने वाली सुविधाओं को बताया गया। जिले में करीब छह करोड़ की लागत से 75 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण होना है।
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के मड़ार विंदवलिया के पंचायत भवन कैंपस में वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां से नौरंगिया और खड्डा ब्लाॅक के छह गांवों में बने छह अन्नपूर्णा भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोगों ने देखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि इन केंद्रों के संचालन शुरू हो जाने से गांव के लोगो को सहूलियत मिलेगी। पूर्व की सरकारों में गरीबों के अनाज पर माफिया राज करते थे। अनाज की ब्लैक मार्केटिंग होती थी। भाजपा सरकार ने ऑनलाइन व्यवस्था कर राशन चोरी और घटतौली पर लगाम लगाई है। सभी पात्र लोगों को बगैर किसी रुकावट के हर माह राशन आसानी से मिल रहा है। भाजपा सरकार में कुशीनगर जिला विकास का कीर्तिमान रच रहा है। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन राशन कार्ड धारकों के अलावा गांव वालों के लिए काफी मददगार साबित होगा। आने वाले दिनों में इसका लाभ दिखेगा। सरकार सिर्फ राशन की दुकान ही नहीं, अधिकतर खाद्य पदार्थ की बिक्री भी इसके माध्यम से कराने की तैयारी है। सांसद विजय कुमार दूबे, सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधान रविंद्र यादव, संतोष मणि त्रिपाठी, अजय गोविंद राव, हरगोविंद रौनियार, शांतिश शाही, अमित कुशवाहा, रामधार राजभर, टुन्ना पांडेय, बृजेश सिंह,राजेश गुप्ता, विनोद कुशवाहा,विकाऊ साहनी आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज ब्लॉक के बरडीहा में अन्नपूर्णा भवन का सीएम के वर्चुअल लोकार्पण के बाद क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने उद्घाटन किया। इसके अलावा कसया ब्लॉक के सिरसिया खोहिया गांव में विधायक पीएन पाठक ने अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने इसकी उपयोगिता को बताया। कसया को माॅडल ब्लाक बनाने का ऐलान किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव, सतीश मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत सिंह, घनश्याम चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
सूचना विभाग ने एलईडी वैन से दिखाया लाइव प्रसारण
पडरौना। अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसका सजीव प्रसारण जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में सूचना विभाग की ओर से दिखाया गया। शहर से लेकर गांव तक एलईडी वैन पूरे दिन भ्रमण करती रही। जिले में 75 अन्नपूर्णा भवन का निर्माण होना है। अभी तक 57 अन्नपूर्णा भवन का निर्माण हो चुका है। शिलापट्ट नहीं लगने के कारण अन्य भवनों का लोकार्पण नहीं हो सका।
-
अन्नपूर्णा भवन पर मिलेंगी सुविधाएं
अन्नपूर्णा भवन पर पांच और दो 2 किलो के रसोई गैस सिलिंडर भी उपलब्ध रहेंगे। अन्नपूर्णा भवन के बनने से सिंगल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के अंतर्गत अनाज को किसी भी मौसम में सुगमता से गांवों में पहुंचने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पीएम वाणी के अंतर्गत अन्नपूर्णा भवन पर ब्रॉडबैंड एवं सीएससी सेवा पर मिलने वाली सुविधाएं आय, जाति व निवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने एवं विद्युत देयकों के भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।