{"_id":"683615ca7bb3a97b810b10ba","slug":"get-the-drains-cleaned-before-the-rains-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-138237-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरसात से पहले कराएं नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरसात से पहले कराएं नालों की सफाई
Wed, 28 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में बाढ़ खंड, मनरेगा और सिचांई बंधु की संयुक्त बैठक हुई। इसमें डीएम ने बरसात से पहले छोटे-बड़े सभी ड्रेन और नालों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर को जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी ने बताया कि जिले में छोटे-बड़े 84 ड्रेन है। पानी की निकासी के लिए इन ड्रेनों की सफाई जरूरी है। इस पर डीएम ने बीते तीन वर्ष में मनरेगा से सफाई नहीं होने वाले 32 नालों, ड्रेनों की सफाई कराने के लिए डीसी मनरेगा को निर्देश दिए।
उन्होंने सेवरही चीनी मिल, ढ़ाढ़ा चीनी मिल और त्रिवेणी चीनी मिल को इमें सहयोग करने के निर्देश दिए। डीएम ने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों से कहा कि अपने स्तर से आपत्ति पत्र भी निर्गत करें, इसमें लापरवाही न हों। डीएम ने साफ-सफाई के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नामित कर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने हिरण्यावती और बांसी नदी को सदानीरा बनाने की दिशा कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिशसी अभियंता सिचांई को निर्देश दिए। उन्होंने इन दोनों नदियों में राजवाहा और पानी के अन्य श्रोतों से जोड़ने का प्रयास सुझाए, ताकि उसमें वर्षपर्यंत पानी रह सके।
इस दौरान सीडीओ गुजंन द्विवेदी, अधिशासी अभियन्ता सिचांई बी राम आदि मौजूद रहे।