{"_id":"66511b45270470a5900b15d7","slug":"get-ro-plant-installed-in-three-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117340-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन दिन में लगवाएं आरओ प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन दिन में लगवाएं आरओ प्लांट
Sat, 25 May 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 May 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गांव में लगे आरओ प्लांट को खोलवाकर रखने के मामले में एडीओ पंचायत ने जंगल नौगावां के ग्राम प्रधान के समस्त वित्तीय भुगतान पर रोक लगा दी है। उन्होंने प्रधान और सचिव को तीन दिन के भीतर खोलवा कर रखे गए आरओ प्लांट को लगवाने के लिए नोटिस जारी किया है।
जंगल नौगांवा के लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की थी गांव के पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा से आरओ प्लांट लगाया गया था। उसको प्रधान एवं सचिव दूसरे स्थान पर लगवाने के के लिए खोलवा कर करीब दस माह से रख दिए हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने कई बार ग्राम एवं सचिव को आरओ प्लांट लगवाने के निर्देश दिए, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को एडीओ पंचायत मजरुल हक ने प्रधान की समस्त वित्तिय भुगतान पर रोक लगा दी है। उन्होंने सचिव तारिक अली और ग्राम प्रधान राबड़ी देवी को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर आरओ प्लांट लगाकर फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।