{"_id":"642f13b3b72570f6020943a4","slug":"get-cctv-installed-from-city-to-village-adg-kushinagar-news-c-7-1-115270-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर गांव तक लगवाएं सीसीटीवी : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर गांव तक लगवाएं सीसीटीवी : एडीजी
Fri, 07 Apr 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
- प्रदेश की सीमा सुरिक्षत रहेगी तो प्रदेश रहेगा सुरिक्षत
- कानून व्यवस्था ठीक होने पर विकास की गति होती तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज / सलेमगढ़। तरया सुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ शिव मंदिर में एडीजी जोन अखिल कुमार ने बृहस्पतिवार को आपरेशन त्रिनेत्र और चौपाल संवाद में लोगों को संबोधित किया। सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता की चर्चा करते हुए एडीजी ने कुशीनगर जिले को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शहर से लेकर गांव के तिराहे- चौराहे तक कैमरे लगवाने की अपील की। कहा कि कैमरे से अपराध में कमी आएगी। प्रदेश की सीमा सुरक्षित रहेगी तो प्रदेश सुरक्षित रहेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद देवरिया डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक होने पर विकास की गति तेज होती है। निवेश बढ़ता है तो इससे रोजगार बढ़ता है। इ रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से अपराध में कमी आएगी। पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कैमरे लग जाने से अपराधी, अपराध करने से डरते हैं। हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के लिए अपने फंड से बजट देंगे। खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सीएम योगी ने यूपी को हाईटेक बनाया। फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा बदमाशों को पकड़ने का अचूक हथियार है। विधायक तमकुहीराज असीम कुमार ने तकनीकी की मदद से भयमुक्त समाज के स्थापना की बात कही। स मौके पर डीएम रमेश रंजन ने बताया कि 53 ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्होंने सभी प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि अगले दो माह में हर ग्राम पंचायतों के चौराहों पर कैमरे लगें।
कार्यक्रम के पूर्व एसपी धवल जायसवाल ने कुशीनगर पुलिस की ओर से एडीजी का स्वागत किया।डीएम रमेश रंजन ने मौजूद जनप्रतिनिधियों से आपरेशन त्रिनेत्र के लिए मदद की अपील की। कार्यक्रम का संचालन कवि मनंजय तिवारी ने किया। तमकुहीराज के लतवा बाजार मे कैमरे लगाने वाले बीस लोगों को माला पहनाकर एडीजी ने सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
0000
ऑपरेशन धवल की सराहना
गोरखपुर से पशु तस्कर कुशीनगर की ओर लेकर भागते थे।अपराध को कम करना पुलिस के लिए चुनौती थी।जिले के एसपी धवल जायसवाल ने कम करने का प्रयास किया और चिन्हित स्थानों पर कैमरों और पुलिस की मदद से तस्करों पर नकेल कसी। पशु तस्करों और अपराधियों को जेल पहुंचाया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा,एएसपी रितेश सिंह, एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद, सीओ कसया कुंदन सिंह, तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा मौजूद रहे।