{"_id":"65f4ab5098a1195c8c0a61c4","slug":"gave-people-a-sense-of-security-through-flag-march-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114201-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फ्लैग मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फ्लैग मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का अहसास
Sat, 16 Mar 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बरडीहा चौराहे पर रूठ मार्च करती पुलिस।
दुदही/अहिरौली बाजार। विशुनपुर और अहिरौली बाजार पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। पुलिस ने लोगों को लोकसभा चुनाव और आने वाले त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान की अगुवाई में शुक्रवार को केंद्रीय पुलिस बल और स्थानीय पुलिस ने कस्बा के ब्लाॅक मुख्यालय, रेलवे रोड, सुराजी बाजार, स्टेशन बाजार, बैंक रोड, चांदनी चौक, गोला बाजार, ग़ांधी चौक, टैक्सी स्टैंड, बड़हरा, गौरीश्रीराम, गोडरिया, नौगवां, चाफ, दुबौली, बैकुंठपुर कोठी, जमुआन आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कि कहा कि प्रशासन लोकसभा चुनाव और आने वाले त्योहार पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के प्रति गंभीर है। इस दौरान यदि कोई शरारती तत्व सामने आते है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पुलिस को जानकारी देने की अपील की। अहिरौली बाजार एसओ मनोज कुमार वर्मा की अगुवाई में पुलिस ने अहिरौली बाजार, खोट्ठा बाजार, भैंसही बाजार, रामपुर झुरिया, तिनहवा चौराहा, सहजौली, टीकर बाजार, मुजडिहा बाजार, पकड़ी, जगदीशपुर बरडीहा, महुअवा खुर्द चौराहे सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। प्लाटून कमांडर धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चुनाव एवं त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरोध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने में लोगों का सहयोग जरूरी है।