फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangster charges against murder accused

Kushinagar News: हत्या के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Thu, 01 Jan 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges against murder accused
गोरखपुर। फिरौती के लिए एक युवक का अपहरण कर उसकी नृशंस हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ खजनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने देवरिया और कुशीनगर जनपद के रहने वाले बदमाशों को संगठित अपराधी मानते हुए उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का सरगना देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी अनिकेत यादव को बनाया गया है, जबकि कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के रधिया गांव निवासी किशन यादव को गैंग का सक्रिय सदस्य नामित किया गया है। इन आरोपियों ने संगठित रूप से अपहरण, फिरौती व हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया था। मामले की शुरुआत फरवरी 2025 में हुई, जब मृतक रामनगीना यादव की पत्नी रिंका देवी ने खजनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed