फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ganges erosion threatens floods in Mahadeva village in kushinagar

Kushinagar News: गंडक की कटान से महदेवा गांव में बढ़ा बाढ़ का खतरा, ग्रामीण डरें

Mon, 29 Aug 2022 09:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 09:55 AM IST
सार

बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार का कहना है कि बचाव कार्य चल रहा है। एचएलसी को बांध बनाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर परक्युपाइन लगाने पर सहमति दी थी। परक्युपाइन लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Ganges erosion threatens floods in Mahadeva village in kushinagar
महदेवा गांव के पास कटान करती गंडक नदी। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र के महदेवा गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वर्तमान में महदेवा गांव से मात्र कुछ ही दूर पर नदी बह रही है। वहां बाढ़ खंड की तरफ से किए जा रहे बचाव कार्य कारगर नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन

खड्डा विकास खंड के महदेवा गांव पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। चार साल पहले नदी, गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर दक्षिण में बह रही थी।

गांव व नदी के बीच उपजाऊ भूमि पर लोग खेती करते थे। अचानक नदी की धारा गांव की ओर बढ़ने लगी। पिछले वर्ष नदी व गांव के बीच लगभग दो सौ मीटर फासला रह गया था। वह भी कई प्रयास के बाद। ग्रामीणों की मांग थी कि छितौनी-बगहां रेल सह सड़क पुल की सुरक्षा के लिए बने ठोकर को लगभग 1,500 मीटर बढ़ा दिया जाए तो गांव सुरक्षित हो जाएगा। खेती तो कट गई, लेकिन घर बच जाता तो जीवन आसान हो जाता।
विज्ञापन


बाढ़ विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय कमेटी ने बांध बनाने की मांग को खारिज कर परक्युपाइन लगाने की सिफारिश कर दी। लगभग दो करोड़ रुपये से ज्यादा धन खर्च कर महदेवा गांव को बचाने के लिए परक्युपाइन लगाया गया। नदी में इस वर्ष बाढ़ कम आने के चलते कटान रुकी रही तो लोगों ने समझा कि यह विधि काम कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक एक सप्ताह से नदी ने कटान शुरू कर दी है। दो करोड़ रुपये का परक्युपाइन नदी के वेग को रोक नहीं पा रहा है। रविवार को नदी गांव से मात्र कुछ मीटर दूर रही और कटान जारी थी। बाढ़ खंड की ओर से कटान रोकने के प्रयास कारगर होते नहीं दिख रहे। ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि नथुनी कुशवाहा सहित ग्रामीणों ने गांव को बचाने की गुहार लगाई है।


इस संबंध में बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार का कहना है कि बचाव कार्य चल रहा है। एचएलसी को बांध बनाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर परक्युपाइन लगाने पर सहमति दी थी। परक्युपाइन लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed