फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandhian thinker reached Delhi by doing Sadbhavna cycle tour

Kushinagar News: सद्भावना साइकिल यात्रा कर दिल्ली से पहुंचे गांधी वादी विचारक

Thu, 13 Mar 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gandhian thinker reached Delhi by doing Sadbhavna cycle tour
कसया। प्रसिद्ध गांधी वादी विचारक हिमांशु कुमार सद्भावना साइकिल यात्रा करते हुए राजघाट दिल्ली से कुशीनगर 41 वें दिन बुधवार को नगरपालिका परिषद कुशीनगर स्थित सिसवा महंथ चौराहे पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। हिमांशु कुमार ने कहा कि दुनिया बेहतर बन सकती है। यह विश्वास हो और कोशिश जारी रखनी चाहिए। सफलता में ही मुझे विश्वास है। कबीर, रैदास, बुद्ध, गांधी के प्रेम, करुणा, मैत्री की परंपरा को आगे बढ़ाएं। नफरत से दूर, देश को बांटने वाली ताकतों से सावधान रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते भारत का गन्ना किसान बदहाल है। पूर्वांचल को जानबूझकर बेरोजगार किया गया है। लेबर क्रिएट करने के लिए। पूंजीवाद को बढ़ावा देने के लिए हिंदू-मुस्लिम का खेल खेला जा रहा है। लोग अपनी बात व राजनैतिक हक की आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। इसके लिए रोजगार और खेती को खत्म कर रहे हैं। मैं नौजवानों को बताने के लिए साइकिल लेकर निकला हूं।
विज्ञापन

पूर्वांचल के लोग भूखे हैं और ये जानबूझ कर भूख पैदा की गई है। सत्ता हमसे प्राकृतिक कृषि संसाधनों को छीनने के साथ-साथ हमारे रोजगार और बचत छीन रही है। नौकरियां खत्म हो रही है। उद्योगों में भी स्थाई रोजगार के बजाय ठेके पर काम दिया जा रहा है। गांधी सच के लिए साहस के साथ खड़े होने का नाम है। प्रगति वादी ताकतों को इसके विरोध में आगे आना होगा। अपनी यात्राओं के जरिए देश के असली सवालों पर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खेत मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता शिवाजी राय, बीपीजी के पूर्व महामंत्री छात्र संघ अशोक कुमार सिंह, संजय सिंह, सभासद विजेंद्र प्रताप सिंह, त्रिलोकीनाथ सिंह, लल्लन कुमार गोंड, जयराम सिंह, रामप्रीत सिंह, एडवोकेट राहुल सिंह शाह, प्रदीप सिंह, बलराम वर्मा, दसई गोंड, राम नगीना कुशवाहा, मनमोहन कुमार गोंड, केदार नाथ सिंह, आनंद प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed