{"_id":"65833f55eed33bc69f007ea5","slug":"fraud-case-against-six-people-on-court-orders-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9637-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर धोखाधड़ी का केस
Thu, 21 Dec 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर धोखे से जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी व्यक्ति ने न्यायालय में अपील की थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर निवासी सुदामा ने वाद दाखिल किया था कि वह मानसिक रूप से दिव्यांग है। मई में छह लोगों ने सरकारी धन दिलाने के नाम पर अपने घर बुलाया और बैंक पासबुक अपने पास रखकर कागजात पर अंगूठा लगवा लिया। उसी दिन तहसील में ले जाकर सारी जमीन अपने नाम करा ली। कुछ दिन बाद जानकारी हुई तो आरोपियों से पूछा तो उन लोगों ने अपशब्द बोलकर भगा दिया। इसकी शिकायत पुलिस और एसपी से की लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था।