फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four wrestlers from Kushinagar to showcase their prowess in the divisional wrestling competition.

Kushinagar News: मंडलीय कुश्ती में दम दिखाएंगे कुशीनगर के चार पहलवान

Mon, 28 Sep 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four wrestlers from Kushinagar to showcase their prowess in the divisional wrestling competition.
पडरौना। कुशीनगर के चार पहलवान देवरिया स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी ताकत और दांव-पेच का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद चयनित इन खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिला है। प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ी अंडर-14 और दो खिलाड़ी अंडर-17 आयु वर्ग में अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन

मंडल व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में देवरिया मंडल के विभिन्न जिलों से चयनित पहलवान प्रतिभाग कर रहे हैं। ऐसे में कुशीनगर के खिलाड़ियों के सामने अपने भार वर्ग में मजबूत प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने की चुनौती होगी। खिलाड़ी कुश्ती के दौरान दांव-पेंच के साथ अपनी शारीरिक क्षमता और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अंडर 14 में रूखसार खातून व अमर यादव और अंडर-17 में पवन कुमार व सम्राट सिंह समेत चार खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन किया गया है। ये सभी खिलाड़ी फ्री स्टाइल की कुश्ती में दमखम दिखाएंगे। चयन बाद से ही खिलाड़ी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए थे। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों ने कुश्ती की विभिन्न तकनीकों और दांव-पेंच पर विशेष जोर दिया। अब मंडल स्तर पर होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ी पदक हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद खिलाड़ियों से की जा रही है। मंडल स्तर पर सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed