फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four vehicles collided in fog, one animal fell on the road and died

Kushinagar News: कोहरे में चार वाहन टकराए, सड़क पर गिरे एक पशु की मौत

Fri, 29 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles collided in fog, one animal fell on the road and died
तमकुहीराज हाइवे स्थित तहसील गेट के समीप हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े गोवंश।
तमकुहीराज। कस्बे में एनएच स्थित तहसील गेट के पास घने कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार को सुबह चार वाहन आपस में टकरा गए। इसमें एक पिकअप पर लदे दो गोवंशीय पशु सड़क पर गिर गए। उनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हालांकि, अन्य किसी को चोट नहीं आई। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे घने कोहरे के कारण दो पिकअप, एक रोडवेज की बस और एक ट्रक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित तहसील गेट के पास टकरा गए। चारों वाहन कस्बे की ओर आ रहे थे। एक पिकअप सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया। इस पिकअप में दो गोवंश को लेकर बिहार की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद दोनों गोवंश सड़क पर गिर गए। एक गोवंश की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने सड़क खाली कराकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। घायल गोवंश क़ो पशु चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed