फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four people injured including child who fell from bike

बाइक से गिरे बच्चे सहित चार लोग घायल

Tue, 30 Aug 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four people injured including child who fell from bike
बाइक से गिरे बच्चे सहित चार लोग घायल
विज्ञापन

मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मथौली बाजार-रगड़गंज मार्ग पर मंगलवार को दोपहर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इस दुर्घटना में बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें मथौली बाजार स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के सखनी गांव निवासी राकेश राय (45) बाइक से अपने ही गांव के पदमीना राय (35) पत्नी मनोज राय, पीयूष राय (04) और शालू राय पुत्री मकसूदन राय (22) को लेकर रगड़गंज से पडरौना जा रहे थे। चारों वहां रिश्तेदार के घर जा रहे थे। दोपहर में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां गांव के समीप एक ईट-भट्ठा के पास पहुंचे थे, तभी साइकिल सवार एक व्यक्ति पशुओं का चारा लेकर सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन

उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें बाइक चालक राकेश और साथ में बैठे पीयूष के सिर में गंभीर चोट लगी थी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने सभी को मथौली बाजार सीएचसी में पहुंचाया। सूचना पर मथौली बाजार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले ली। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed