फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four injured in accident, including mother and daughter; young child dies during treatment.

Kushinagar News: हादसे में मां-बेटी समेत चार घायल, इलाज के दौरान मासूम की मौत

Tue, 26 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Four injured in accident, including mother and daughter; young child dies during treatment.
मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के हाईवे पर अभियानकपुर कट के पास सोमवार शाम हुए हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के बेलवा बटेसरा निवासी 35 वर्षीय सबीना खातून अपने 12 वर्षीय पुत्र अनश और सात वर्षीय पुत्री महम को स्कूटी से अभिनायकपुर के पास क्रिकेट एकेडमी प्रशिक्षण के लिए लेकर जा रही थीं। शाम करीब चार बजे अभी वह हाईवे क्रॉस कर रही थीं, उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक और एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी और बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सबीना खातून, उनका बेटा अनश, बेटी महम और बाइक सवार गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी 30 वर्षीय राहुल राय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल कसया सीएचसी भेजा गया, जहां से बाइक सवार राहुल राय की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं मां और दोनों बच्चों को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मासूम महम ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल सबीना खातून को डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed