{"_id":"66204c59e9f29e254c03f884","slug":"four-huts-reduced-to-ashes-in-fire-in-bankkhas-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115596-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बांकखास में आग से चार झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बांकखास में आग से चार झोपड़ियां राख
Thu, 18 Apr 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बांकखास में लगी आग से तीन लोगों की चार झोपड़ियां राख हो गईं। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यहां के कन्हैया यादव, जंगी यादव व अनवत यादव की झोपड़ी में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। इसके चलते इन लोगों की चार झोपड़ियां और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निपीड़ितों ने बताया कि सभी लोग खेत में काम करने गए थे। आग की लपटें देख घर की तरफ दौड़े। जब तक आग बुझाने की कोशिश की जाती, चार झोपड़ियां राख हो गईं। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। राजस्व निरीक्षक रामहरख यादव और लेखपल रंजीत कुमार ने क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।