फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four contract workers terminated, four LT-LA suspended

चार संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त, चार एलटी-एलए निलंबित

Mon, 09 Aug 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Four contract workers terminated, four LT-LA suspended
चार संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त, चार एलटी-एलए निलंबित
विज्ञापन

इन सभी के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
शनिवार की देर शाम एक साथ पॉजिटिव आई थी 20 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। एक ही दिन में 20 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और जांच में 17 लोगों के नाम-पता और संपर्क नंबर गलत मिलने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में चार संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है, जबकि चार एलटी और एलए को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इसके अलावा मामले से जुड़े अफसरों के खिलाफ भी शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
शनिवार की देर शाम जनपद में एक साथ 20 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था। रिपोर्ट में दर्शाए गए 14 व्यक्ति रामकोला क्षेत्र से थे, जबकि हाटा क्षेत्र से तीन और पडरौना से दो व्यक्तियों का नाम शामिल था। एक अन्य व्यक्ति गैर जनपद का निवासी बताया गया था।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट आने के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई थी। डीएम के निर्देश पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने दिए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर संक्रमित मरीजों की काफी खोजबीन की गई थी। सीएमओ की तरफ से बताया गया था कि 17 लोगों से संपर्क ही नहीं हो पाया, जबकि तीन में लक्षण कम थे। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि अपने दायित्व के प्रति लापरवाह चार संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है, जबकि चार लैब टेक्निशियन और लैब असिस्टेंट को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। इस प्रकरण से जुड़े अफसरों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। जैसा निर्देश मिलेगा, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि कोविड जांच रिपोर्ट गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। चार संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त हुई है तथा चार एलटी व एलए निलंबित कर दिए गए हैं। सीएमओ की तरफ से इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इन स्वास्थ्यकर्मियों में जिला अस्पताल के आरटीपीसीआर लैब और आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed