फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four animal smugglers were apprehended by Kasya police.

Kushinagar News: चार पशु तस्करों को कसया पुलिस ने दबोचा

Sat, 17 Jan 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Four animal smugglers were apprehended by Kasya police.
कसया। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कंटेनर में क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 35 पशुओं के साथ चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार की रात पुलिस चेकिंग के दौरान की गई।
विज्ञापन

एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और सीओ कसया कुंदन सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्ध कंटेनर वाहनों को रोका। तलाशी लेने पर वाहनों से 21 भैंस एवं 14 पाड़ा बरामद किए गए, जिन्हें अमानवीय तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कर सुरक्षित स्थान पर भेजवाया। इस मामले में थाना कसया पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र कुमार निवासी नगला नथुवा, थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद, अशोक यादव निवासी ठकुरीचक थाना श्रीपुर, जनपद गोपालगंज बिहार, ममतेश कुमार निवासी नगला धरम थाना अरांव, जनपद फिरोजाबाद और राज कुमार मिश्रा निवासी इन्द्रभान चक, थाना फुलवरिया, जनपद गोपालगंज बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों कंटेनर वाहन सीज कर दिए हैं और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई की टीम में प्रभारी एसओ गौरव श्रीवास्तव, एसआई ब्रह्म कुमार उपाध्याय, विवेक सिंह, कांस्टेबल मिथिलेश तिवारी, आलोक यादव, अमित यादव, रत्नाकर, ज्ञान प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed