{"_id":"699f5e70a199d2f2680eb9c0","slug":"foundation-stone-of-csc-building-laid-in-pakdi-brijlal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-155435-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पकड़ी बृजलाल में सीएससी भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पकड़ी बृजलाल में सीएससी भवन का शिलान्यास
Thu, 26 Feb 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। ब्लॉक के ग्राम पकड़ी बृजलाल में मंगलवार को राज्य वित्त योजना अंतर्गत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भवन का शिलान्यास सांसद विजय कुमार दूबे एवं विधायक विवेकानन्द पांडेय ने संयुक्त रूप से भूमिपूजन कर किया। इसके निर्माण पर 6 लाख रुपये खर्च होंगे।
सांसद विजय दूबे ने कहा, सीएससी भवन के निर्माण से ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं विभिन्न सुविधाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित होगी। विधायक ने कहा, सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक डिजिटल सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं अपने गांव में ही मिल सकें। कार्यक्रम का संचालन नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष खडडा संदीप श्रीवास्तव ने किया तथा ग्राम प्रधान श्रीकिशुन उर्फ कृष्णा यादव ने आगंतुकों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. निलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद