फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Foundation day of India-Tibet Coordination Association celebrated

Kushinagar News: भारत-तिब्बत समन्वय संघ का स्थापना दिवस मनाया

Mon, 15 Jan 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Foundation day of India-Tibet Coordination Association celebrated
पकवा इनार। निजी गेस्ट हाउस परिसर में भारत-तिब्बत समन्वय संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। संघ के केंद्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य व पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि तिब्बत की आजादी के लिए देश की जनता को कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के आंदोलन से जोड़ना होगा। कोई भी देश किसी दूसरे देश पर आधिपत्य के लिए सबसे पहले वहां की सभ्यता व संस्कृति को नष्ट करता है। चीन ने तिब्बत पर कब्जा करने के लिए सबसे पहले यही किया। वहां का डीएनए बदलने के लिए त्रासदी की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा बौद्धिक प्रभाग की क्षेत्रीय सहसंयोजक डॉ. सुनीता पांडेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक दिनेश तिवारी, महिला विभाग की जिलाध्यक्ष मीनू जिंदल, प्रतियोगिता प्रभाग की क्षेत्रीय सहसंयोजक कालिंदी त्रिपाठी, सुजीत पांडेय, मंटू ने संबोधित किया। इस दौरान युवा विभाग के जिलाध्यक्ष पद के लिए सुजीत पांडेय के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन


संचालन समन्वय संघ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने किया। इस दौरान लेह लदाख से आए सेना में रहे ताशी त्सेरिंग, त्सेरिंग नंगेल, पीडब्ल्यूडी से अवकाश प्राप्त नीमा सोनम का स्वागत किया गया। इन्होंने तिब्बत की आजादी व कैलास मानसरोवर की मुक्ति के आंदोलन में सहयोग देने का भरोसा दिया। अंत में जिलाध्यक्ष संजय शुक्ल ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर करुणेश द्विवेदी, सत्यकाम पांडेय, रजनीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed