फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former state president and district president of Congress were put under house arrest by the police.

Kushinagar News: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Tue, 17 Feb 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Former state president and district president of Congress were put under house arrest by the police.
कसया नगर में श्रीराम जानकी नगर वार्ड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा को हाउस आरेस्ट
तमकुहीरोड/कसया। कांग्रेस पार्टी की ओर से लखनऊ में मंगलवार को मनरेगा, ट्रेड डील और एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी का नाम आने पर इस्तीफे की मांग को लेकर विधान सभा का घेराव होना था। इसके लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ओडिसा के प्रभारी अजय लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ जाने वाले थे। दुबौली बाजार में जन आक्रोश रैली से अजय लल्लू को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। वहां से उन्हें घर लाकर हाउस अरेस्ट कर लिया। इसी मामले में रविवार देर रात पुलिस ने जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा को हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की ओर से 17 फरवरी को विधान सभा के घेराव को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ओडिसा के प्रभारी अजय कुमार लल्लू सोमवार को दुदही के दुबौली बाजार में जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। उसी के बाद क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव व बिशुनपुरा पुलिस पहुंची और उन्हें कस्टडी में ले लिया। सेवरही थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव, चौकी प्रभारी अनिल शर्मा, एसआई राजेश यादव, एसआई मिथलेश प्रजापति की निगरानी में सोमवार की शाम को उन्हें उनके सेवरही नगर पंचायत के किदवई नगर स्थित आवास लाया गया और हाउस अरेस्ट कर उनके घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और उनके समर्थक आवास पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक सेवरही पुलिस और कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित कुमार बंटी, सुमित कुमार रौनियर, पप्पू जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, आलोक जायसवाल, अमित पटेल, पंकज कन्नौजिया, शाहीद शेख, मृत्युंजय कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां जमे रहे।
विज्ञापन

पुलिस पर सरकार के इशारे पर कार्य करने का आरोप
कसया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा को रविवार रात हाउस अरेस्ट किए जाने से सियासी माहौल गर्म हो गया। जानकारी होने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंच जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंच गए और पुलिस पर सरकार के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाने लगे। सोमवार की देर रात तक पुलिस आवास पर जमी रही। पुलिस का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर हाउस अरेस्ट की कार्रवाई हुई है। मंगलवार तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसया नगर के श्रीराम जानकी नगर वार्ड में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा उर्फ राधे के आवास पर रविवार देर रात 11 बजे कसया थानाध्यक्ष सिपाहियों के साथ पहुंचे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष घर में सो रहे थे। गेट खोलते ही पुलिस घर में दाखिल हो गई और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए और हाउस अरेस्ट हटाने की मांग करने लगे, देर रात तक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के आवास पर जमे रहे।

पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव और प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी में थे और सोमवार को समर्थकों के साथ लखनऊ जाने वाले थे। पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट किया। पार्टी का आरोप है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में किए गए बदलाव गरीबों के हितों के खिलाफ हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा की जगह ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) लागू कर सरकार संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एहतियातन यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि ऊपर से मिले आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-

जब-जब भाजपा सरकार डरती है, तब-तब पुलिस को आगे करती है। सरकार गरीबों का हक मार रही है और आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापक आंदोलन चलाएगी और दमनात्मक कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। - रविंद्र विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

कसया नगर में श्रीराम जानकी नगर वार्ड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा को हाउस आरेस्ट

कसया नगर में श्रीराम जानकी नगर वार्ड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा को हाउस आरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed