{"_id":"6418b1cfc350097e6b0a6cf4","slug":"former-mla-got-bailmadan-govind-rao-got-bail-kushinagar-news-c-7-1-92723-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पूर्व विधायक मदन गोविंद राव को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पूर्व विधायक मदन गोविंद राव को मिली जमानत
Tue, 21 Mar 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 वर्ष पूर्व योगी आदित्यनाथ की रिहाई के लिए किया था प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता मदन गोविंद राव को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सोमवार को जमानत दे दी। वर्ष 2007 में गोरखपुर के तत्कालीन सांसद एवं वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तत्कालीन सपा सरकार की ओर से गिरफ्तारी के खिलाफ पूर्व विधायक के नेतृत्व में लगातार तीन दिनों तक रामकोला चौराहे के सेनानी स्तंभ पर धरना दिया गया था।
वे लोग योगी आदित्यनाथ को अविलंब रिहा करने की मांग कर रहे थे। अंतिम दिन तहसील मजिस्ट्रेट हाटा ने ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया था। तत्कालीन सरकार के दबाव में गुपचुप तरीक़े से पूर्व विधायक समेत कई लोगों पर रास्ता जाम करने का आरोप लगाकर मुक़दमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दिया था। उसी सिलसिले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने पिछले दिनों गैर जमानती वारंट का आदेश जारी किया था। सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पडरौना प्रशांत कुमार के समक्ष पूर्व विधायक मदन गोविंद राव उपस्थित हुए, जहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी। पूर्व विधायक ने कहा हमें न्याय प्रणाली पर सदैव भरोसा रहा है। जनहित में दर्ज मुकदमे में अदालत के निर्णय का सम्मान करता हूं।