{"_id":"67670cc5ffbc94d90c067d44","slug":"forest-inspector-dies-in-bike-collision-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-128732-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की टक्कर में वन दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की टक्कर में वन दरोगा की मौत
Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/पटहेरवा। फोरलेन के लबनिया चौराहे पर शुक्रवार की देर रात दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार वन दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
वहां, गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही वन दरोगा की मौत हो गई। पुलिस दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सपहा के हड़खारी टोला निवासी 30 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र रामकृष्ण वन दरोगा थे। अर्जुनहा वन विभाग कार्यालय से ड्यूटी कर फोरलेन के रास्ते वह लाैट रहे थे।