{"_id":"697cfd2eba7fdfca2b0a57d7","slug":"football-deoria-reached-the-semi-finals-after-defeating-gorakhpur-2-0-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153766-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाॅल : गोरखपुर को 2-0 से हराकर देवरिया सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाॅल : गोरखपुर को 2-0 से हराकर देवरिया सेमीफाइनल में
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। स्थानीय चौराहे के खेल मैदान में संजय क्लब की तरफ से आयोजित 48वीं संजय कप ऑल इंडिया फुटबाॅल प्रतियोगिता में शुक्रवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें देवरिया की टीम ने गोरखपुर की टीम को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
मुख्य अतिथि डाॅ. पवन सिंह व श्रीकांत मद्धेशिया ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुए मुकाबला शुरुआत से ही तेज रही। दोनों टीमों ने आक्रमण व रक्षण में संतुलित प्रदर्शन किया। पहले हाफ में देवरिया की टीम ने गोरखपुर के खिलाफ एक गोल दाग कर 1-0 से बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद गोरखपुर की टीम देवरिया को अभी घेरने का प्रयास कर ही रही थी कि देवरिया ने दूसरा गोल दाग कर गोरखपुर की टीम से 2-0 की बढ़त बना ली। देवरिया की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह बढ़त खेल के अंत तक बनाए रखा और तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच में रेफरी की जिम्मेदारी खुर्शेद आलम ने निभाई, तो वहीं लाइन मैन के रूप में ज्ञानप्रकाश व प्रभात मिश्र तैनात रहे। उद्घोषणा की जिम्मेदारी प्रिंस शुक्ल, सोनू कुमार ने की।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल प्रसाद, प्रधान अशोक पाल, सिकंदर शर्मा, रामसकल यादव, आदि मौजूद रहे।