फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flower market decked up for Navratri; shoppers flock in.

Kushinagar News: पडरौना और कसया में अब रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sun, 11 Oct 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Flower market decked up for Navratri; shoppers flock in.
सातों दिन लागू रहेगी नई व्यवस्था, पहले रात आठ बजे तक था प्रतिबंध
विज्ञापन

त्योहारों में जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने बदला समय
पडरौना। त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पडरौना और कसया नगर क्षेत्र में भारी और बड़े व्यावसायिक वाहनों की नो-एंट्री का समय बढ़ा दिया गया है। अब दोनों शहर क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। नई व्यवस्था 11 अक्तूबर से लागू होगी। यह व्यवस्था सातों दिन प्रभावी रहेगी।
यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने बताया कि एसपी केशव कुमार के आदेश पर यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। इससे पहले नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रतिबंध था। अब इसकी अवधि दो घंटे बढ़ा दी गई है। यह प्रतिबंध पहले से निर्धारित नो-एंट्री सीमा क्षेत्र में ही लागू रहेगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक ने बताया कि पडरौना और कसया के बाजार अपेक्षाकृत छोटे होने के कारण यहां खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या बढ़ जाती है। त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। उन्होंने व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, भारी व्यावसायिक वाहन मालिकों और चालकों से संशोधित समय-सारिणी का पालन करने की अपील करते हुए चेताया कि निर्धारित समय में नगर क्षेत्र में भारी वाहन प्रवेश कराने पर संबंधित वाहन के खिलाफ चालान और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed