फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flag hoisted on government buildings with pomp

सरकारी इमारतों पर फहराया गया झंडा

Thu, 27 Jan 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisted on government buildings with pomp
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी एस.राजलिंगम और एसपी सचिन्द्र पटेल - फोटो : KUSHINAGAR
धूमधाम से सरकारी इमारतों पर फहराया गया झंडा
विज्ञापन

डीएम ने कर्मचारियों को दिलाई कर्तव्य व निष्ठा की शपथ
पडरौना। जिले में बुधवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी भवनों और विद्यालयों में झंडा फहराया गया। डीएम ने कलेक्ट्रेट पर झंडा फहरा कर कर्मचारियों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।
डीएम एस. राजलिंगम ने कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 8:30 बजे झंडा फहराया। डीएम ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए देश के प्रत्येक लोगों को कर्तव्य का निर्वहन निष्ठा के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के बलिदानों के बाद देश को स्वतंत्रता मिली है।
विज्ञापन

उधर सुबह पुलिस लाइंस में परेड हुआ। यहां डीएम एस राजलिंगम ने झंडा फहरा कर परेड की सलामी ली। इसके बाद डीएम ने कबूतर उड़ाकर लोगों को शांति का संदेश दिया। इस दौरान एसपी सचिंद्र पटेल, जिला न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों पर भी गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया गया। विकास भवन परिसर में सीडीओ अनुज मलिक ने झंडा फहराया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, पीडी राजनाथ भगत, डीपीआरओ अभय कुमार यादव, डीपीओ शैलेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने झंडा फहराया। इस दौरान चंद्रभान रस्तोगी, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे। जिला बेसिक शिक्षक कार्यालय पर बीएसए विमलेश कुमार ने झंडा फहराया। एआरटीओ कार्यालय पर एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने झंडा फहराया।

बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित
पडरौना। गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को बेहतर कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों को डीएम और एसपी ने सम्मानित किया।
डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा और लगन के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरस्कृत होने पर कार्य के प्रति हौसला बढ़ता है। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइंस में एसपी सचिंद्र पटेल और जिला जज के साथ तमकुहीराज के सीओ फूलचंद कन्नौजिया, निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, निरीक्षक जय प्रकाश पाठक, निरीक्षक कपिलदेव चौधरी, निरीक्षक एलआईयू प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, निरीक्षक रविंद्र नाथ सिंह, एसआई अमित कुमार शर्मा, एसआई विवेकानंद यादव, एसआई एम फारूखी, एसआई सुरेश चंद्र राव, एसआई धीरेंद्र कुमार, महिला एसआई रेखा देवी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed