फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five-Point Charter of Demands Sent to CM

Kushinagar News: सीएम को भेजा पांच सूत्री मांग पत्र

Thu, 23 Apr 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Five-Point Charter of Demands Sent to CM
पडरौना। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच सूत्री मांग पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने शिक्षा मित्रों को 30-35 हजार रुपये मानदेय देने और 62 वर्ष तक सेवा काल करने समेत अन्य मांगों पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए माग पत्र में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों को कैशलेश उपचार की सुविधा व मानदेय बढ़ाया है। सरकार का यह निर्णय सराहनी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान में बढ़ती महंगाई को देखते हुए शिक्षामित्रों का मानदेय 30-35 हजार रुपये होनी चाहिए, ताकि मिले मानदेय से शिक्षामित्र अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। उन्होंने शिक्षकों की तरह शिक्षामित्रों का सेवा काल 62 साल तक करने, कैशलेश उपचार की सुविधा शीघ्र शुरू करने, मानदेय में प्रतिवर्ष वृद्धि करने, शीतकालीन, ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय का भी मानदेय भुगतान करने के लिए शासनादेश'''''''' जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed