{"_id":"5a7dec5d4f1c1b514a8b85db","slug":"five-people-taking-examinations-were-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे पांच लोग पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे पांच लोग पकड़े गए
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे पांच लोग पकड़े गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को भी कुशीनगर में नकल के बड़े मामले का खुलासा हुआ। प्रथम पाली में दो परीक्षा केंद्रों में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे पांच लोग पकड़े गए। इसके अलावा अलग-अलग केंद्रों में तीन परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में पकड़े गए। इन्हें रस्टिकेट कर दिया गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में हाईस्कूल के 10649 और इंटरमीडिएट के दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित प्रथम पत्र की परीक्षा थी। इसमें 12550 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमंे से 11045 उपसि्थत थे और 1505 अनुपस्थित थे। इस तरह से हाईस्कूल व इंटर में कुल 12154 अनुपसि्थत रहे।
जिले के सभी 150 परीक्षा केंद्रों पर सुबह हाईस्कूल की अंग्रेजी तथा इंटरमीडिएट की संगीत गायन द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। हाईस्कूल में 66903 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 56254 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 10649 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर के संगीत गायन द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में दो केंद्रों पर कुल चार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से दो परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और दो ने परीक्षा छोड़ दी।
प्रथम पाली में सपहा स्थित माता धूपा देेवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक परीक्षार्थी को आंतरिक सचल दस्ते ने पकड़ लिया। इसके अलावा जन कल्याण शिक्षा समिति इंटर कॉलेज भठहीं खुर्द परीक्षा केंद्र में भी दूसरे की जगह परीक्षा में बैठे चार परीक्षार्थी पकड़े गए। इनमें से एक परीक्षार्थी मौके से भाग निकला। आंतरिक सचल दस्तों ने इन परीक्षार्थियों को संदेह के आधार पर रोका तथा इनके प्रवेश पत्र व परीक्षा केंद्र में मौजूद अभिलेखों से मिलान किया। इसके बाद इनके पहचान पत्रों की जांच शुरू हुई तो मामला खुलकर सामने आया। पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ कसया व पटहेरवा थाने में केंद्राध्यक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रथम पाली में आंतरिक सचल दल ने ही इंटर कॉलेज जौरा बाजार, भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज चंदन बरवां और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में एक-एक परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में पकड़कर रस्टिकेट कर दिया।