{"_id":"6b0880f53d1e767f8902fce4","slug":"a-special-train-will-run-from-chhapra-to-ltt-on-november-28-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-173169-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छपरा से एलटीटी के लिए 28 नवंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छपरा से एलटीटी के लिए 28 नवंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
पडरौना। छठ महापर्व के बाद मुंबई जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच एक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05055 नंबर की यह ट्रेन 28 नवंबर (शनिवार) को एकल यात्रा के लिए संचालित होगी। ट्रेन पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज और गोरखपुर होते हुए मुंबई पहुंचेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, ट्रेन 28 नवंबर को छपरा से रात आठ बजे रवाना होगी। यह मशरख में रात 9:02 बजे, दिघवा दुबौली में 9:24 बजे, गोपालगंज में 10:10 बजे और थावे में रात 11 बजे पहुंचेगी। तमकुही रोड से रात 11:40 बजे गुजरेगी।
अगले दिन 29 नवंबर को ट्रेन रात 12:22 बजे पडरौना, 12:44 बजे रामकोला और 1:15 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। इसके बाद पिपराइच से 1:33 बजे और गोरखपुर से 2:35 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, गोमतीनगर, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण जंक्शन से गुजरेगी। तीसरे दिन 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के नौ, शयनयान श्रेणी के नौ और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।