फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five people scorched due to electrocution

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

Fri, 04 Aug 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five people scorched due to electrocution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खड्डा। क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलस हो गए। परिजन उन्हें तुर्कहा सीएचसी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम गैनही जंगल के टोला बुढ़वा जंगल निवासी जंगी के घर में बिजली का तार दरवाजे पर लगे लोहे के चैनल के रास्ते घर में ले जाया गया है। तार का कुछ हिस्सा नंगा होने के चलते दरवाजे पर लगे चैनल में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से 14 वर्षीय सन्नी आ गई। उसे छुड़ाने गई उसकी मां बलकेशी (40) और कमली (30) भी करंट की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि उस दौरान जंगी का बेटा रवि घर पहुंच गया। उन्होंने तत्काल तार खींचकर तोड़ दिया। इसी तरह विशुनपुरा गांव निवासी आशा (30) भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। दोनों के परिजन उन्हें तुर्कहा सीएचसी ले गए, जहां उपचार चल रहा है। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। डाॅ. अरविंद ने बताया की सभी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed