फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five people riding two bikes were injured after a truck carrying gas collided with them.

Kushinagar News: गैस लदे ट्रक की टक्कर से दो बाइक पर सवार पांच लोग घायल

Thu, 25 Sep 2025 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Sep 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
Five people riding two bikes were injured after a truck carrying gas collided with them.
पकड़ा गया ट्रक। संवाद
पडरौना/मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी से सटे बिहार के धनहा थाना क्षेत्र स्थित बांसी-धनहा मार्ग स्थित कथार के पास बुधवार की शाम करीब सात बजे एक अनियंत्रित गैस लदे ट्रक ने दो बाइक सवारों को ठोकर मार दी। इससे दोनों बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने बाइक से पीछा कर ट्रक को पडरौना के सुभाष चौक के पास पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उधर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को मधुबनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर चार की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। दहवा गांव निवासी कमरुद्दीन अंसारी, लालबाबू चौधरी, सुजीत पासवान और खलारी टोला निवासी बृजेश यादव और मुकेश यादव बाइक से कथार की ओर जा रहे थे। तभी तमकुहा की तरफ से आ रहा गैस लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। ट्रक चालक को ट्रक के साथ भागते देख बाइक से पीछे करते हुए पडरौना के सुभाष तक पहुंचे, जहां ट्रक को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed