{"_id":"64fe21858cd7cfea17061427","slug":"first-talked-about-robbery-now-filed-complaint-in-theft-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-4370-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पहले लूट की बात कही, अब चोरी में दी तहरीर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पहले लूट की बात कही, अब चोरी में दी तहरीर, केस दर्ज
Mon, 11 Sep 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक में बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी ने शनिवार को लूट की बात कही थी, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल में उसकी बात संदिग्ध मालूम हुई। दूसरे दिन उसने चोरी की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमहा गांव के निवासी शिव यादव करीब पांच वर्षों से पिपरा कनक चौराहे पर हार्डवेयर और बिल्डिंग मैटेरियल्स का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने शनिवार को बताया था कि सुबह करीब 8:30 बजे दुकान खोलकर बैठे थे। तभी उनकी दुकान पर बाइकसवार दो युवक पहुंचे। युवक उनसे छड़ और सीमेंट का दाम पूछने लगे। शिव ने छड़ व सीमेंट का दाम बताया। इसके बाद युवकों ने उनसे छड़-सीमेंट का दाम लिखकर देने को कहा। व्यवसायी ने बताया कि जैसे ही वह इसके लिए काउंटर खोले कि वहां खड़े युवकों में एक ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। काउंटर में हाथ डालकर रुपये निकालने लगा। काउंटर में रखे 43 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर समउर बाजार की तरफ भाग गए। सूचना पर पटहेरवा और समउर बाजार चौकी की पुलिस ने घटना की छानबीन की थी।
पुलिस के मुताबिक रविवार को व्यवसायी अपनी उस बात से पलट गया और उसने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
00000
व्यवसायी की दुकान में लूट की बात पहले से ही संदिग्ध लग रही थी। उसकी दुकान में तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वे बंद हैं। उनका तार कटा हुआ है। करीब डेढ़ महीना पहले भी उसने लूट की शिकायत की थी, लेकिन जांच में पता चला कि रुपये के लेनदेन का मामला था। व्यवसायी ने रविवार को तहरीर देकर बताया है कि वह दुकान खोलकर कहीं गया था, तभी गल्ले से 43 हजार रुपये चोरी हो गए। चोरी का केस दर्ज किया गया है। -धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक